Saturday, July 18, 2026

Google search engine
Homeपंजाबलक्की ओबरॉय हत्याकांड, अदालत ने शिंगरी को चार दिन के रिमांड पर...

लक्की ओबरॉय हत्याकांड, अदालत ने शिंगरी को चार दिन के रिमांड पर भेजा

लक्की ओबरॉय हत्याकांड के साजिशकर्ता नौकर शमिंदर सिंह पवार उर्फ शिंगरी को पुलिस ने देर रात अमृतसर से लाया था। उसे बाद में देर रात अदालत में पेश किया गया। अदालत ने शिंगरी को चार दिन का रिमांड दिया है। पुलिस लक्की की हत्या की साजिश संबंधी शिंगरी से पूछताछ करेगी। इससे पहले शिंगरी सात दिनों से अमृतसर पुलिस हिरासत में था।

हालांकि पुलिस अभी तक शूटर गुरताज को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।होशियारपुर पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि गुरताज को अमेरिका में रहने वाले जोगा फोलड़ीवाला ने पनाह दी थी। उसे कुछ दिनों के लिए शहर में पनाह दी गई थी और फंडिंग भी दी गई थी। आखिरी बार शूटर की बलाचौर में गाड़ी चलाते हुए सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हुई थी लेकिन उसके बावजूद अभी तक शूटर को पुलिस पकड़ नहीं सकी है।

हालांकि पुलिस की विभिन्न टीमें मोहाली, गढ़शंकर और माछीवाड़ा क्षेत्रों में सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच कर रही हैं। तीन रूटों पर ध्यान केंद्रित करते हुए टीमें 50-50 किलोमीटर तक सी.सी.टी.वी. फुटेज स्कैन कर रही है। टीम रेस्टोरेंट्स, पेट्रोल पंपों और बस स्टॉपों पर कैमरों की भी समीक्षा कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments