Monday, May 25, 2026

Google search engine
Homeपंजाबकेंद्र सरकार ने सीएम मान को विदेश दौरे की नहीं दी इजाजत

केंद्र सरकार ने सीएम मान को विदेश दौरे की नहीं दी इजाजत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विदेश दौरे को केंद्र सरकार ने रोक दिया है। केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री को यूरोपियन देशों में जाने की इजाज़त देने से मना कर दिया है। मुख्यमंत्री को 8 फरवरी से विदेश दौरे पर जाना था। यह दौरा यूरोपियन देशों का था, जहां उन्हें कई ज़रूरी बैठकें करनी थी। केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री के इस दौरे को हरी झंडी नहीं दी,

जिसकी वजह से यह दौरा कैंसिल करना पड़ा। आप प्रवक्ता बिक्रमजीत पासी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री मान को विदेश जाने की इजाज़त नहीं मिली। इससे पहले भी केंद्र सरकार ने कई मौकों पर अलग-अलग वजह बताकर इजाज़त देने से मना किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नहीं चाहती कि पंजाब का विकास हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments