Monday, May 25, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसटी20 वर्ल्ड कप 2026, पाकिस्तान के बॉयकॉट के बीच बांग्लादेश की भी...

टी20 वर्ल्ड कप 2026, पाकिस्तान के बॉयकॉट के बीच बांग्लादेश की भी एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर लगातार चर्चा जारी है। कथित तौर पर आईसीसी मीटिंग करके दोनों के बीच मैच करवाने की जद्दो-जहद में लगा हआ है। बता दें टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले पाकिस्तान सरकार की तरफ से कहा गया था कि उनकी टीम टूर्नामेंट में तो खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा नहीं लेगी ।अब इस मामले में पाकिस्तान के बॉयकॉट के बीच बांग्लादेश की भी एंट्री हो चुकी है।
गौर करने वाली बात यह है कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के प्रति सहानुभूति जाहिर करने के लिए ही भारत के खिलाफ मुकाबले से अपना नाम वापस लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान और आईसीसी के बीच लगातार मीटिंग चल रही है। इसी बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के पाकिस्तान पहुंचने की खबर सामने आई।


HT की रिपोर्ट में बताया गया कि अमीनल इस्लाम आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच होने वाली मीटिंग में भी हिस्सा ले सकते है। इसके अलावा ढाका जाने से पहले वह पीसीबी के चीफ से भी मुलाकात करेंगे।गौरतलब है कि इस पूरे विवाद की शुरुआत बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल से बाहर होने के साथ हुई।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑक्शन में मुस्तफिजुर को खरीदा। फिर भारत में मुस्तफिजुर को टूर्नामेंट से बाहर करने की मांग हुई। कोलकाता की टीम ने बीसीसीआई की निर्देश पर मुस्तफिजुर को बाहर कर दिया।इसके बाद बांग्लादेश ने सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत में टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया। फिर पाकिस्तान ने बांग्लादेश के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments