Tuesday, April 21, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलअमेरिकी दूतावास ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों के लिए की जारी...

अमेरिकी दूतावास ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों के लिए की जारी की एडवाइरी

अमेरिका और ईरान के बीच हालात और ज्यादा बिगड़ते नजर आ रहे हैं. अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार (6 फरवरी) को ईरान में मौजूद अपने नागरिकों के लिए एडवाइरी जारी की है. एंबेसी ने लोगों को तुरंत ईरान खाली करने की सलाह दी है।ईरान सरकार सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कई जगहों पर सड़कें ब्लॉक कर रही है और हवाई यात्रा भी सीमित होने की ओर है।

ऐसी स्थिति में दोनों देशों के बीच जंग की आहट बढ़ गई है।जंग की आशंका के बीच यूसएस एंबेसी ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे सड़क, हवाई या पानी के रास्ते का सहारा लें, मगर ईरान को तुरंत खाली कर दें. एबेंसी ने कहा कि दुनियाभर की एयरलाइंस ईरान आने और जाने वाली उड़ानों को सीमित कर रही है।

वहीं कई फ्लाइट्स कैंसिल भी हो रही है।लिहाजा वे ईरान से वापसी कर लें.एडवाइजरी में एक ध्यान देने वाली बात यह भी सामने आई है कि एंबेसी ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे अमेरिकी सरकार की सहायता की उम्मीद न करें, वे बिना किसी मदद के जल्द से जल्द ईरान छोड़ दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments