Monday, April 20, 2026

Google search engine
Homeपंजाबनिलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को मिली 'डिफॉल्ट जमानत'

निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को मिली ‘डिफॉल्ट जमानत’

चंडीगढ़ की विशेष सीबीआई अदालत ने निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर द्वारा आय से अधिक संपत्ति बनाने के मामले में दाखिल की गई ‘डिफॉल्ट जमानत’ की अर्जी को मंजूर कर लिया है।अदालत ने यह फैसला इसलिए सुनाया क्योंकि सीबीआई निर्धारित 60 दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल करने में असफल रही।

कानून के अनुसार, यदि जांच एजेंसी तय समय में चार्जशीट पेश नहीं करती, तो आरोपी ‘डिफॉल्ट जमानत’ का हकदार हो जाता है।हरचरण सिंह भुल्लर और उनके कथित सहयोगी कृष्णु शारदा को 16 अक्तूबर 2025 को मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप डीलर से रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

इस गिरफ्तारी के 11 दिन बाद, 29 अक्तूबर को सीबीआई ने भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का दूसरा मामला दर्ज किया था।हालांकि, आय से अधिक संपत्ति मामले में जमानत मिलने के बावजूद भुल्लर जेल में ही रहेंगे, क्योंकि मुख्य रिश्वतखोरी मामले में उनकी नियमित जमानत अर्जी पहले ही खारिज हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments