श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गरगज ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को तलब किया है। जत्थेदार ने मुख्यमंत्री को 15 जनवरी को श्री अकाल तख्त साहिब सेक्रेटेरिएट में पेश होने का आदेश दिया है।
जानकारी के मुताबिक, गुरु घर की गोलक से जुड़े बयानों को लेकर यह कार्रवाई की गई है। जत्थेदार ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गुरु की गोलक को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से सिख संगत की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। जिसके चलते मुख्यमंत्री को श्री अकाल तख्त साहिब सेक्रेटेरिएट में तलब किया गया है।
यहां यह भी बताना जरूरी है कि इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के नेताओं को श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से अलग-अलग मामलों में तलब किया जा चुका है। जत्थेदार के मुताबिक, धार्मिक मुद्दों पर गैर-जिम्मेदाराना बयान बर्दाश्त नहीं किए जा सकते।
यहां यह भी याद रखना चाहिए कि श्री अकाल तख्त साहिब भी 328 पवित्र स्वरूपों के मामले में पंजाब सरकार की कार्रवाई पर नज़र रखे हुए है। जत्थेदार ने ज़ोर दिया कि गुरु घर से जुड़े मामलों में पूरी गंभीरता और शालीनता बरती जानी चाहिए।


