Tuesday, April 21, 2026

Google search engine
Homeपंजाबमोगा में की थी युवक की हत्या, गैंगस्टर मनी भिंडर ने ली...

मोगा में की थी युवक की हत्या, गैंगस्टर मनी भिंडर ने ली जिम्मेदारी

पिछले दिनों मोगा के गांव भिंडर में गांव के युवक उमरसीर सिंह की हत्या कर दी गई थी। जिसकी विदेश में बैठे गैंगस्टर मनी भिंडर ने सोशल मीडिया पर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है, लेकिन पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। गांव में तनाव का माहौल है और इंसाफ की मांग जोरों पर है।। यह वारदात उस समय हुई जब उमरसीर सिंह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था।

मृतक के परिजनों और गांव वालों ने उसकी लाश को धर्मकोट थाने के सामने रखकर धरना लगाया। इस मौके पर परिजनों और गांव वालों ने मांग की कि इस घटना के दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और परिवार को इंसाफ दिलाया जाए।यह घटना 3 जनवरी 2026 को हुई, जहां उमरसीर सिंह (उर्फ शीरा भिंडर) पर हमलावरों ने 15-20 राउंड गोलियां चलाईं।

वह नेस्ले प्लांट में काम करते थे और कांग्रेस से जुड़े थे। परिवार का आरोप है कि ब्लॉक समिति चुनावों में राजनीतिक रंजिश के चलते यह हत्या हुई। पुलिस ने आप से जुड़े सरपंच इंदरपाल सिंह सहित 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments