Tuesday, April 21, 2026

Google search engine
Homeनेशनलभारत से पाकिस्तान जाने वाले महिला हुई गिरफ्तार ...

भारत से पाकिस्तान जाने वाले महिला हुई गिरफ्तार …

पाकिस्तान के ननकाणा साहिब जिले में भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर, जिसने इस्लाम अपनाने के बाद अपना नाम नूर हुसैन रख लिया था, को उसके पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब सरबजीत को पाकिस्तान से भारत डिपोर्ट करने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (PSGPC) के प्रधान और पंजाब के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा के आधिकारिक बयान के अनुसार, यह गिरफ्तारी खुफिया जानकारी के आधार पर की गई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने ननकाणा साहिब के गांव पहेड़े वाली में छापा मारकर दंपति को हिरासत में लिया।जिक्रयोग्य है कि पंजाब के कपूरथला की रहने वाली सरबजीत कौर 4 नवंबर 2025 को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी।

वहाँ वे जत्थे से अलग हो गईं और धर्म परिवर्तन करने के बाद 5 नवंबर को नासिर हुसैन से निकाह कर लिया। जांच में सामने आया है कि यह जोड़ा साल 2016 से टिकटॉक के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में था।यह घटना नवंबर 2025 में शुरू हुई थी, जब सरबजीत कौर जत्थे से गायब हो गईं और बाद में निकाह की खबरें आईं।

पाकिस्तान में कुछ सिख नेताओं ने इसे वीजा उल्लंघन और सुरक्षा का मुद्दा बताकर अदालत में याचिका दायर की थी, जबकि सरबजीत ने पुलिस परेशानी का आरोप लगाया था। अब जनवरी 2026 में गिरफ्तारी और डिपोर्टेशन की प्रक्रिया की खबरें हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments