पंजाब सरकार ने पंजाबियों के लिए 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है।मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार ने इस बीमा योजना के लिए यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस नाम की कंपनी के साथ करार कर लिया है
और योजना को 15 जनवरी से लागू करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। योजना के तहत लगभग 1000 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है और इसके जरिए 85 लाख परिवारों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल सकेगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जून महीने में इस योजना को लागू करने का ऐलान किया था। पहले यह योजना अक्तूबर 2025 से लागू होने वाली थी, लेकिन कंपनी के चयन में देरी के कारण इसमें समय लग गया। अब योजना को 15 जनवरी 2026 से लागू करने की तैयारी है।


