पंजाब के पटियाला में पूर्व IPS अधिकारी ने सोमवार (22 दिसंबर) को आत्महत्या का प्रयास किया. उन्होंने खुद को छाती में गोली मारी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं है कि उन्होंने ने किन परिस्थितियों में खुद को गोली मारी है।
दरअसल, पटियाला में एक पूर्व IPS अधिकारी और पूर्व IG अमर सिंह चहल ने सोमवार को रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है. नाजुक हालात में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसमे एक ऑनलाइन फ्रॉड से हुए वित्तीय नुकसान का जिक्र किया गया है. पुलिस फायरिंग मामले में है।
आरोपीअमर सिंह चहल 2015 के फरीदकोट के कोटकपूरा में गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी के खिलाफ धरना दे रहे सिख श्रद्धालुओं पर हुई पुलिस फायरिंग मामले में आरोपी हैं।अमर सिंह चहल आत्महत्या प्रयास के इस मामले में उनकी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को 12 पेज की लास्ट अपील लिखी सामने आई है।
ऑनलाइन ठगों ने आठ करोड़ रुपए की ठगी उनके साथ की है।पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक नोट बरामद हुआ है जिससे पता चलता है कि वह किसी वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार था. मामले की विस्तृत जांच चल रही है। पटियाला के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस वरुण शर्मा ने बताया, “जब हमें गोली चलने की सूचना मिली, तो पुलिस टीमें उनके घर पहुंचीं।
उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया.उन्होंने आगे बताया कि रिटायर्ड इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस अमर सिंह चहल फरीदकोट में 2015 के बेहबल कलां और कोटकपूरा गोलीबारी मामलों में आरोपियों में से एक थे।
एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस एल के यादव के नेतृत्व वाली एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने 24 फरवरी, 2023 को फरीदकोट कोर्ट में चहल और कई अन्य सीनियर अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।


