न्यूजीलैंड से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दक्षिण ऑकलैंड के मनुरेवा इलाके में सिख समुदाय द्वारा आयोजित नगर कीर्तन का स्थानीय प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया।
यह प्रदर्शनकारी डेस्टिनी चर्च से जुड़े ‘ट्रू पैट्रियट्स ऑफ एनजेड’ ग्रुप के थे।सिख समुदाय ने पूर्ण संयम दिखाया, कोई टकराव नहीं हुआ।आयोजकों ने कहा कि जुलूस के लिए ऑकलैंड काउंसिल से पूरी अनुमति ली गई थी।
उन्होंने पारंपरिक माओरी हाका नृत्य किया, नारे लगाए जैसे “वन ट्रू गॉड” और “जीसस”, तथा बैनर लहराए जिन पर लिखा था: “यह न्यूजीलैंड है, भारत नहीं” और “न्यूजीलैंड को न्यूजीलैंड ही रहने दो”।
न्यूजीलैंड पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पक्षों के बीच बफर बनाया और प्रदर्शनकारियों को हटाकर जुलूस को सुरक्षित आगे बढ़ने दिया।पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन सार्वजनिक सुरक्षा या दूसरों के अधिकारों को धमकी नहीं दी जा सकती। कोई गिरफ्तारी या हिंसा नहीं हुई।


