Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटधुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर जादू बरकरार

धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर जादू बरकरार

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतना जबरदस्त परफॉर्म कर रही है कि हर कोई हैरान रह गया है। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म की कमाई की रफ्तार कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।

रिलीज के तीसरे वीकेंड पर भी इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है और रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया है।इस साल की शुरुआत में विक्की कौशल की ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया था। इस बीच कई बड़ स्टार की फिल्में आईं और चली गई लेकिन कोई भी ‘छावा’ जैसा परफॉर्म नहीं कर पाई, लेकिन साल के आखिरी महीने में ये इंतजार खत्म हुआ और आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया।

दिलचस्प बात ये है कि तीसरे वीकेंड तक पहुंचते-पहुंचते जब फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ने लगती है तो वहीं इसके उल्ट ‘धुरंधर’ ने तीसरे शनिवार को भी छप्परफाड़ कमाई की है। वहीं तीसरे संडे तो इसने गदर ही काट दिया और तीसरे शनिवार से भी ज्यादा कलेक्शन किया है।

इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 253.25 करोड़ रुपये रही. इसके बाद इसने 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 22.5 करोड़ की कमाई की। जबकि तीसरे शनिवार इस फिल्म ने 52.22 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 34.25 करोड़ कमाए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments