Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलएलन मस्क को अदालत से मिली राहत

एलन मस्क को अदालत से मिली राहत

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने अदालत में बड़ी जीत हासिल की है। डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट ने 2018 के टेस्ला के 55 अरब डॉलर (अब करीब 139 अरब डॉलर कीमत) वाले वेतन पैकेज को बहाल कर दिया है। कोर्ट ने 2024 के निचली अदालत के फैसले को पलट दिया, जिसमें इस पैकेज को रद्द कर दिया गया था।

डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट ने अपने 49 पन्नों के फैसले में कहा कि निचली अदालत का पूरा पैकेज रद्द करने का निर्णय अनुचित और असमान था, क्योंकि इससे मस्क को छह साल की मेहनत का कोई मुआवजा नहीं मिलता। कोर्ट ने रद्दीकरण के बदले सिर्फ 1 डॉलर का नाममात्र हर्जाना दिया।

2018 में टेस्ला के बोर्ड ने मस्क के लिए यह प्रदर्शन-आधारित बड़ा बोनस पैकेज मंजूर किया था। कुछ शेयरधारकों ने इसका विरोध किया, आरोप लगाया कि पैकेज बहुत ज्यादा था और बोर्ड मस्क के प्रभाव में था। मामला अदालत पहुंचा।2024 में डेलावेयर की चांसरी कोर्ट ने पैकेज को अन्यायपूर्ण करार दिया और रद्द कर दिया। इस फैसले से नाराज मस्क ने टेस्ला को डेलावेयर से टेक्सास में रजिस्टर करवाया।

अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से 2018 का पैकेज बहाल हो गया है। नवंबर 2025 में शेयरधारकों ने मस्क के लिए एक नया, और भी बड़ा (संभावित 1 ट्रिलियन डॉलर तक) पैकेज भी मंजूर किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments