Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeनेशनलराहुल गांधी ने लोकसभा में दिल्ली सहित कई प्रमुख शहरों में वायु...

राहुल गांधी ने लोकसभा में दिल्ली सहित कई प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया

शुक्रवार को लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली सहित कई प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति का मुद्दा उठाया और कहा कि सरकार को संसद में इस पर पूरी चर्चा करवानी चाहिए तथा इस समस्या से निपटने के लिए एक योजना सामने रखनी चाहिए।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह विषय व्यवसाय सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक में उठाया गया था और सरकार इस पर चर्चा के लिए तैयार है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सदन में जीरो आवर के दौरान यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ”हमारे अधिकांश बड़े शहरों पर जहरीली हवा की चादर छाई हुई है, बच्चों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

लोगों को कैंसर जैसी बीमारियां हो रही हैं। यह ऐसा मुद्दा है जिस पर सभी सहमत होंगे।” उन्होंने कहा कि संसद में इस मुद्दे पर पूरी चर्चा करवाई जाए और उसमें दोषारोपण की बजाय समस्या को रोकने के लिए समाधान पर बात हो। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक योजना पेश करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments