जालंधर में 13 वर्षीय बच्ची के रेप और मर्डर मामले में पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है। महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली और चाइल्ड कमिश्नर कंवरदीप सिंह ने पीडित परिवार के साथ दुख सांझा करने पहुंचे। राज लाली ने पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर लड़की के मामले में ईमेल से जवाब मांगा है।
महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली ने कहा कि वे घटना से जुड़े सभी फैक्ट्स इकट्ठा कर रहे है और किसी भी जिम्मेदार को बख्शा नहीं जाएगा।राज लाली ने स्वंय पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मुलाकात की और सारे सबूत मांगे। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम ने सारे सबूत इकट्ठा कर लिए है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी मिल गई है।
परिवार इस केस को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में भेजने की मांग कर रहा है और आखिर तक परिवार का साथ देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग की चेयरपर्सन और चाइल्ड कमिश्नर दोनों ही आखिर तक परिवार का साथ देंगे।इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों से अपील की है कि इस घटना के बाद वे बच्चों का ध्यान रखें।
चाइल्ड कमिश्नर ने परिवार से अपील की कि वे अपने बच्चों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दें। बाल आयुक्त ने कहा कि यह घटना पड़ोस में हुई है, ऐसे में अगर यह कहीं और होती है तो बच्चा आरोपियों के चंगुल से बच सकेगा।


