यूट्यूब पर टी-सीरीज़ के ‘श्री हनुमान चालीसा’ ने 5 बिलियन (500 करोड़) व्यूज़ का आंकड़ा पार किया है।जोकि इतने अधिक व्यूज़ वाला पहला भारतीय वीडियो बन गया है। संगीत की दुनिया में एक नया रिकॉर्ड बना है।’श्री हनुमान चालीसा’ यह न सिर्फ़ भारत में सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला वीडियो है, बल्कि यह ‘यूट्यूब के अब तक के टॉप 10 सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले वीडियो’ में भी शामिल हो गया है। यह वीडियो 9 मिनट 42 सेकंड है। गुलशन कुमार के इस हनुमान चालीसा वीडियो को किसी भी बॉलीवुड, पंजाबी या किसी भी बड़े सुपरस्टार के गाने से ज़्यादा व्यूज़ मिले है।’श्री हनुमान चालीसा’ को ललित सेन ने कंपोज किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्री हनुमान चालीसा दुनिया भर में लाखों लोगों के लिए आस्था, शक्ति और आध्यात्मिक जुड़ाव का एक शक्तिशाली स्रोत बना हुआ है।टी-सीरीज़ के डायरेक्टर भूषण कुमार ने इस बड़ी कामयाबी पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा लाखों लोगों के दिलों में एक खास जगह रखती है, जिसमें वे खुद भी शामिल हैं।
‘श्री हनुमान चालीसा’ ने बनाया नया रिकार्ड, 5 बिलियन व्यूज़ मिले वीडियो को
RELATED ARTICLES


