Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलट्रंप के डिनर में शामिल हुए फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और सऊदी...

ट्रंप के डिनर में शामिल हुए फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा व्हाइट हाउस में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल डिनर में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो मौजूद थे। रोनाल्डो इस इवेंट के सबसे चर्चित चेहरों में शामिल रहे।

व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में आयोजित इस इवेंट में रोनाल्डो को फ्रंट के वीआईपी सेक्शन के पास बैठे थे जहां ट्रंप और मोहम्मद बिन सलमान दोनों ने मेहमानों को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी कंपनियों के दिग्गज जैसे Apple के CEO टिम कुक और Tesla के फाउंडर एलन मस्क जैसी हस्तियां भी शामिल थी

।भाषण के दौरान ट्रंप ने रोनाल्डो का खास जिक्र किया और बताया कि उन्होंने अपने बेटे बैरोन को रोनाल्डो से मिलवाया है। ट्रंप ने मजाक में कहा कि रोनाल्डो को मिलवाने के बाद उनका बेटा “अब अपने पिता की थोड़ी ज्यादा इज्जत करता है.”।क्राउन प्रिंस का यह दौरा भी खास था क्योंकि 2018 में पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या के बाद अमेरिका–सऊदी रिश्तों में दूरी आ गई थी।

अमेरिकी एजेंसियों ने माना था कि यह ऑपरेशन मोहम्मद बिन सलमान के निर्देश पर हुआ, हालांकि उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है। इस डिनर को दोनों देशों के बीच तनाव कम होने का संकेत माना जा रहा है।क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यह दुर्लभ अमेरिका दौरा काफी सुर्खियों में रहा है। क्योंकि वे 2014 के बाद पहली बार यहां नजर आए है।2034 वर्ल्ड कप, रोनाल्डो का रिकॉर्ड और ट्रंप की मौजूदगी सऊदी अरब 2034 FIFA वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है ।

रोनाल्डो पहले ही दावा कर चुके हैं कि यह “सबसे बेहतरीन वर्ल्ड कप” होगा। फिलहाल रोनाल्डो अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड छठी बार खेलने की तैयारी में है। हालांकि हालिया रेड कार्ड के कारण उन्हें पहले मैच के लिए सस्पेंशन झेलना पड़ सकता है।5 दिसंबर को होने वाली ड्रॉ से उनके प्रतिद्वंद्वी तय होंगे, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी भी तय मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments