Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलफुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए ट्रंप प्रशासन ने "फीफा पास" की घोषणा...

फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए ट्रंप प्रशासन ने “फीफा पास” की घोषणा की

2026 फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका ने विदेशी यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ट्रंप प्रशासन ने “फीफा पास” नामक एक नए सिस्टम की घोषणा की है, जिसके तहत वीजा इंटरव्यू के लिए जल्दी अपॉइंटमेंट मिल सकेगा। यह कदम ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति और वर्ल्ड कप के दौरान उम्मीद से ज्यादा यात्रियों की आमद के बीच संतुलन बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। “पास” का मतलब “प्रायोरिटी अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग सिस्टम” है।फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो ने व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात के दौरान कहा, “अगर आपके पास वर्ल्ड कप का टिकट है, तो आपको वीजा के लिए पहले अपॉइंटमेंट मिलेगा।” ट्रंप ने कहा कि वे दुनिया भर के फुटबॉल फैंस को “तुरंत” वीजा आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बताया कि वीजा की बढ़ती मांग को देखते हुए 400 से ज्यादा अतिरिक्त कांसुलर अधिकारी तैनात किए गए हैं। लगभग 80% इलाकों में आवेदक 60 दिनों के अंदर इंटरव्यू का समय प्राप्त कर सकेंगे। फीफा टिकट धारक “फीफा पोर्टल” के जरिए आवेदन कर सकेंगे, जिससे उनकी प्रक्रिया विदेश मंत्रालय में पहले निपटाई जाएगी। रुबियो ने कहा, “जांच-पड़ताल वही रहेगी, फर्क सिर्फ इतना है कि ये लोग लाइन में आगे होंगे।”अगले साल का फुटबॉल वर्ल्ड कप 104 मैचों के साथ ऐतिहासिक होगा, जो कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका में खेले जाएंगे। अमेरिका 78 मैचों की मेजबानी करेगा, जबकि कनाडा और मैक्सिको प्रत्येक 13 मैच आयोजित करेंगे। ट्रंप वर्ल्ड कप की सफलता को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बता रहे है। 5 दिसंबर को कैनेडी सेंटर में वर्ल्ड कप ड्रॉ की तैयारियां जोरों पर हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments