Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने की कीमत में थोड़ी गिरावट....

सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट….

घरेलू फ्यूचर मार्किट में सोने की कीमतों में सोमवार, 17 नवंबर को गिरावट देखी जा रही है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा सोमवार को 1,23,114 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,23,561 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।

17 नवंबर की सुबह 10 बजे, एमसीएक्स पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,23,332 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 230 रुपए की गिरावट दिखाता है। एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,23,580 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।

वहीं सोमवार को एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर चांदी 1,55,425 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। कारोबारी दिन की शुरुआत में चांदी 1,55,104 रुपए पर ओपन हुआ था। पिछले दिन की बंद की तुलना में चांदी की कीमतों में लगभग 600 रुपए की गिरावट दर्ज की जा रही थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments