सोने की कीमत के रोजाना दाम हर किसी को चौंका देते है, वहीं आज 12 नवंबर को 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा बुधवार को 1,24,300 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,23,913 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।
एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,24,444 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।बुधवार को एमसीएक्स पर चांदी की कीमतें भी स्थिर बनी हुई है। एमसीएक्स पर चांदी 1,55,466 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। कारोबारी दिन की शुरुआत में चांदी 1,54,926 रुपए पर ओपन हुआ था। पिछले दिन की बंद की तुलना में चांदी की कीमतों में लगभग 700 रुपए की तेजी दर्ज की जा रही।


