अभिनेता धर्मेंद्र को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है अब उनका घर पर ही इलाज और रिकवरी जारी रहगी। परिवार ने भी इस बाबत ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी की है।बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र पिछले कई दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट रहे।
10 नवंबर को धर्मेंद्र की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी और उनके निधन की अफवाहें भी सामने आने लगी थी। जिसके बाद उनकी वाइफ हेमा मालिनी झूठी खबरें फैलाने वालों पर भड़कती दिखी। वहीं उनकी बेटी ईशा देओल ने धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट दिया।
सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट दिया और कहा- ‘मिस्टर धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। आगे की जानकारी उपलब्ध होने पर साझा की जाएगी। प्लीज उनकी हेल्थ के बारे में झूठी अफवाहें न फैलाएं। सभी से रिक्वेस्ट है कि उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और परिवार की निजता का सम्मान करें.’।


