भारतीय चुनाव आयोग ने तरनतारन की एसएसपी डा. रवजोत कौर ग्रेवाल को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई तरनतारन विधानसभा की उपचुनाव से महज तीन दिन पहले की गई है। आयोग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमृतसर के सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर आईपीएस को उनकी जगह एसएसपी तरनतारन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तरनतारन उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा, जिसके परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने एसएसपी डा.रवजोत कौर ग्रेवाल और दो डीएसपी के तबादले की मांग की थी। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई इन शिकायतों के मद्देनजर की गई है।


