सोने की कीमतों में सोमवार को तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा सोमवार को 1,21,768 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,21,607 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।
10 नवंबर की सुबह 10:00 बजे, एमसीएक्स पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,22,475 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 1400 रुपए की उछाल दिखाता है। एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,22,496 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा थाशुक्रवार को एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रही है।
एमसीएक्स पर चांदी 1,50,470 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। कारोबारी दिन की शुरुआत में चांदी 1,49,540 रुपए पर ओपन हुआ था। पिछले दिन की बंद की तुलना में चांदी की कीमतों में लगभग 2700 रुपए की तेजी दर्ज की जा रही थी।


