Thursday, October 29, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपीएम मोदी ने कटिहार में की रैली, विपक्ष से पूछा पोस्टर से...

पीएम मोदी ने कटिहार में की रैली, विपक्ष से पूछा पोस्टर से क्यों गायब है लालू यादव ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के कटिहार में चुनवी रैली की । इस दौरान पीएम ने आरजेडी और कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी ने कांग्रेस को कट्टा दिखाकर सीएम का नाम भी घोषित करवा दिया है।आरजेडी के पोस्टर से पूर्व सीएम लालू यादव की तस्वीर के गायब होने पर पीएम मोदी ने जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, “आरजेडी कांग्रेस के पोस्टर्स को देखिए, वो (लालू यादव) वर्षों यहां के मुख्यमंत्री रहे, जो बिहार में जंगलराज लाए, उनकी तस्वीरें या तो पोस्टर्स में गायब है या छोटी सी लगी है, जो दूरबीन से भी नहीं दिखती। अपने पिता का नाम लेने में शर्म क्यों आ रही है? कौन सा पाप है, जिसे आरजेडी वालों को बिहार के नौजवानों से छिपाना पड़ रहा है”।

प्रधानमंत्री ने कहा, “यह लोग वोट पाने के लिए सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे है। आपके हक का अनाज वे घुसपैठियों को देना चाहते हैय़। भारत के संसाधनों पर सिर्फ यहां के नागरिकों का हक है, लेकिन कांग्रेस और RJD के लोगों को कट्टा और कट्टरपंथी ही पसंद है.”।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments