Sunday, September 6, 2026

Google search engine
Homeपंजाबहरजिंदर सिंह धामी एक बार फिर से बने SGPC प्रधान

हरजिंदर सिंह धामी एक बार फिर से बने SGPC प्रधान

हरजिंदर सिंह धामी एक बार फिर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान चुने गए है। उन्हें पांचवी बार वह जीत हासिल हुई है। वार्षिक चुनाव में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी भारी मतों से विजयी हुए। श्री हरिमंदिर साहिब परिसर स्थित तेजा सिंह समुंदरी हाल में हुए जनरल इजलास के दौरान कुल 136 वोटें पड़ी।

इनमें से हरजिंदर सिंह धामी को 117 वोटें, जबकि विरोधी उम्मीदवार मिठू सिंह काहनेके को 18 वोटें मिलीं। एक वोट रद घोषित की गई। धामी की ऐतिहासिक जीत पर शिरोमणि अकाली दल (बादल) खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं ने इसे पंथक एकता और सेवा भाव की जीत बताया। वहीं, धामी ने कहा कि वे एसजीपीसी को पारदर्शी और मर्यादित ढंग से आगे बढ़ाने के अपने संकल्प पर कायम रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments