प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव से ठीक पहले समस्तीपुर में रैली की । उन्होंने नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार फिर बिहार में सुशासन की सरकार आने वाली है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, नई रफ्तार से चलेगा बिहार, जब फिर आएगी एनडीए सरकार.” उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल का जिक्र करते हुए कहा, ”जब मोबाइल है तो बिहार को लालटेन की जरूरत नहीं है.
”प्रधानमंत्री मोदी ने लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा, ”याद दिलाने की जरूरत नहीं है – हजारों करोड़ों के घोटाले में यह जमानत पर चल रहे लोग है। जो जमानत पर है, वो चोरी के मामले में जमानत पर है। चोरी की इनकी आदत है। यह अब जननायक की उपाधि की चोरी में जुटे है। बिहार के लोग कर्पूरी बाबू का यह अपमान कभी नहीं सहेंगे.”उन्होंने कहा, ”हमारी सरकार गरीबों की सेवा कर रही है. गरीब को पक्का घर, गरीब को मुफ्त अनाज, पेयजल और शौचालय समेत हर सुविधा एनडीए सरकार दे रही है.
भाजपा कर्पूरी ठाकुर के दिखाए रास्ते पर चल रही है. हमने सभी पिछड़ों के हितों को प्राथमिकता दी है.” पीएम मोदी ने कहा, ”हम जैसे पिछड़े और गरीब परिवार से आने वाले लोग आज इस मंच पर खड़े हैं, इसमें कर्पूरी जी का ही योगदान है. वो मां भारती के अनमोल रत्न थे. उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का मौका मिला, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है.”।


