Tuesday, June 2, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलआखिर अमेरिका ने कनाडा के साथ सभी ट्रेड टॉक्स की रद्द

आखिर अमेरिका ने कनाडा के साथ सभी ट्रेड टॉक्स की रद्द

अमेरिका ने कनाडा के साथ सभी ट्रेड टॉक्स रद्द कर दी है। 24 अक्टूबर, 2025 को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओटावा पर गलत तरीके से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का विज्ञापन प्रसारित करने का आरोप लगाया है।विज्ञापन में रीगन टैरिफ के खिलाफ बोलते हुए नजर आ रहे है।

इस विज्ञापन को लेकर ट्रंप कनाडा पर बुरी तरह से भड़के हुए है।ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, ‘कनाडा के गलत व्यवहार की वजह से उनके साथ सभी व्यापारिक वार्ताएं समाप्त की जाती है। कुछ हफ्ते पहले ही कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी और इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं की बातचीत से लग रहा था कि दोनों देशों की रिश्ते बेहतर हो रहे है।

कनाडा के यूएस टैरिफ की आलोचना वाले विज्ञापन ने ट्रंप को फिर से नाराज कर दिया है। इस विज्ञापन में रोनाल्ड रीगन को चेतावनी देते हुए दिखाया गया था कि विदेशी चीजों पर टैरिफ लगाना नौकरियों के नुकसान और ट्रेड वॉर्स का कारण बनते है।ट्रुथ सोशल पर अपने पोस्ट में ट्रंप ने लिखा है, ‘रोनाल्ड रीगन फाउंडेशन ने अभी घोषणा की है कि कनाडा ने गलत तरीके से एक विज्ञापन का इस्तेमाल किया है. यह विज्ञापन फेक है,जिसमें रोनाल्ड रीगन टैरिफ के बारे में नकारात्मक बातें कह रहे है।

यह विज्ञापन 75,000,000 डॉलर का था. कनाडा ने ऐसा सिर्फ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट और अन्य अदालतों के फैसले में हस्तक्षेप करने के लिए किया है.।पिछले कुछ हफ्तों में अमेरिका और कनाडा के रिश्तों में थोड़ा सुधार नजर आ रहा था, लेकिन ट्रंप के ताजा ऐलान से इनमें एक बार फिर तल्खी देखने को मिल सकती है. इस महीने की शुरुआत में ही मार्क कार्नी व्हाइट हाउस गए थे और अपने इस दौरे के दौरान वह ट्रंप की काफी तारीफें करते भी नजर आए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments