Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
Homeपंजाबआम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा उम्मीदवार रजिंदर गुप्ता ने अपना...

आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा उम्मीदवार रजिंदर गुप्ता ने अपना नामांकन भरा, मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा रहे मौजूद

मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा की मौजूदगी आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा उम्मीदवार रजिंदर गुप्ता ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। रजिंदर गुप्ता पंजाब के एक प्रमुख उद्योगपति और ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक है।

बता दें कि रजिंदर गुप्ता इससे पहले कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकारों में भी पदों पर रह चुके है। गुप्ता ने कांग्रेस (2012-2017) और शिरोमणि अकाली दल-भाजपा (2017-2022) दोनों सरकारों के तहत 2012 से 2022 तक पंजाब राज्य योजना बोर्ड के उप-चेयरमैन के रूप में कार्य किया।

यह राज्यसभा सीट आप सांसद संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी। संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम से विधानसभा उप-चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उन्हें भगवंत मान कैबिनेट में मंत्री बनाया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments