पूर्व क्रिकटर नवजोत सिंह सिद्धू ने आज शुक्रवार को अचानक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात ने पंजाब में राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।नवजोत सिद्धू ने प्रियंका गांधी के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की।
उन्होंने प्रियंका को अपना ‘संरक्षक दूत’ बताते हुए लिखा, “अपने मार्गदर्शक (Mentor), प्रकाशस्तंभ (Lighthouse) और संरक्षक देवदूत (Guiding Angel) से मिला। कठिन और चुनौतीपूर्ण समय में साथ देने के लिए बस उनके और भाई (राहुल गांधी) के प्रति आभारी हूं।”नवजोत सिद्धू पिछले काफी समय से राजनीतिक रूप से निष्क्रिय थे और किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम या बयानबाजी में हिस्सा नहीं ले रहे थे।
यह मुलाकात उनकी सक्रिय राजनीति में वापसी का संकेत मानी जा रही है। हाल ही में सिद्धू की पत्नी, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू, ने 2027 में अमृतसर से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वह अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर लोगों से मुलाकात भी कर रही है। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने है।


