Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब सरकार ने चार आईपीएस सहित 51 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले

पंजाब सरकार ने चार आईपीएस सहित 51 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले

पंजाब सरकार ने चार आईपीएस सहित 51 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईपीएस गुरदियाल सिंह को आईजीपी इंटेलिजेंस पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है।आईपीएस डा. एस. बूपति को आईजीपी प्रोविजनिंग का प्रभार दिया गया है।

आईपीएस सिरिवेनेला को एसपी सिटी मोहाली से तबादला कर एडीसीपी-2 अमृतसर नियुक्त किया गया है, जबकि दिलप्रीत सिंह को एसपी हेडक्वार्टर संगरूर से तबादला कर एसपी सिटी मोहाली का प्रभार सौंपा गया है।इसके अलावा पीपीएस स्तर के अधिकारियों के भी एक जिले से दूसरे जिले में तबादले किए गए हैं।

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।पांच आईपीएस सहित 133 डीएसपी अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसी तरह डीजीपी ने भी पांच आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती देने के साथ कुल 133 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें ज्यादातर डीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल है।आदेशों के अनुसार, आईपीएस अधिकारी अशोक मीणा को बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद एएसपी सब डिवीजन नॉर्थ जालंधर तैनात किया गया है।

इसी तरह धरावथ साई प्रकाश को एएसपी इंटेलिजेंस विंग, अनुभव जैन को एएसपी सब डिवीजन ईस्ट अमृतसर, गजलप्रीत कौर को एएसपी सब डिवीजन जीरकपुर, और धीरेंद्र वर्मा को एएसपी सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी में तैनात किया गया है।इसके साथ ही विजिलेंस ब्यूरो में भी पांच डीएसपी के तबादले किए गए हैं। कुछ अधिकारियों को सड़क सुरक्षा फोर्स में तैनात किया गया है।आदेशों के अनुसार, यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। पुलिस अधिकारियों को अपने नए पदभार को तुरंत संभालने के निर्देश दिए गए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments