Saturday, April 25, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब में स्कूलों की छुट्टियां 7 सितंबर तक बढ़ी

पंजाब में स्कूलों की छुट्टियां 7 सितंबर तक बढ़ी

पंजाब में बाढ़ की लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए, पंजाब सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां बढाने की घोषणा की है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अभी एक ट्वीट में घोषणा की है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टियां 7 सितंबर, 2025 (रविवार) तक बढ़ा दी गई है।

बता दे कि पूरे राज्य में बाढ़ के कारण हालात खराब है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे है। इसके साथ ही एन.डी.आर.एफ की टीमों एंव प्रशासन द्वारा राहत कार्य किए जा रहे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments