पंजाब सरकार ने राज्य में लगातार बारिश और बाढ़ से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए पूरे राज्य को ‘आपदा प्रभावित राज्य’ घोषित कर दिया है। यह निर्णय सभी 23 जिलों में तबाही और भारी नुक्सान को देखते हुए लिया गया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे है। पार्टी के मंत्री लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश कर रहे है। सेना और पुलिस लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। जनसेवा संगठन और पंजाबी कलाकार भी इस मुश्किल घड़ी में पंजाब के लोगों की मदद कर रहे है।
उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां और दरिया उफान पर है। इसका सबसे ज़्यादा असर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार में देखा जा रहा है।
पंजाब में स्थिति ख़ास तौर पर गंभीर है, जहां हिमाचल से आने वाला पानी कम नहीं हो रहा है। पंजाब के सभी 23 ज़िले बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिए गए है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन जारी है, जिसके कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों सहित सैकड़ों छोटी-बड़ी सड़कें बंद है।


