Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर के डीसी ने सतलुज दरिया के बांध की स्थिति का लिया...

जालंधर के डीसी ने सतलुज दरिया के बांध की स्थिति का लिया जायजा

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल जो लगातार सतलुज दरिया की स्थिति पर नज़र रखे हुए है , ने मंगलवार रात डिप्टी कमिश्नर ने सेना की सेवाएं ली, उनके साथ पंजाब सरकार के सभी प्रशासनिक अधिकारी पूरी रात मौजूद रहे। डिप्टी कमिश्नर ने सुबह के समय सेना के अधिकारियों के साथ मिलकर गांव संगोवाल में सतलुज दरिया के बांध की स्थिति का जायजा लिया।

दरिया में तेज बहाव और भारी बारिश के कारण सतलुज दरिया के बांध (गांव संगोवाल) को किसी भी प्रकार के नुक्सान से बचाने के लिए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बीती रात सेना की सेवाएं ली। सेना की एक पूरी टुकड़ी मौके पर पहुंच चुकी है और बांध को मजबूत करने का काम जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments