Wednesday, October 28, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलअमेरिका में मास शूटिंग: न्यूयॉर्क नाइट क्लब में फायरिंग, 11 घायल; 24 घंटे...

अमेरिका में मास शूटिंग: न्यूयॉर्क नाइट क्लब में फायरिंग, 11 घायल; 24 घंटे में तीसरी बड़ी घटना

NRI SANJH JALANDHAR (2 JANUARY)

न्यूयॉर्क के क्वीन्स शहर में गुरुवार (2 जनवरी) को अमाचूरी नाइट क्लब में मास शूटिंग की घटना सामने आई। हमलावार ने नाइट क्लब में झूमते नाचते गाते लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस गोलीबारी में 11 लोग घायल हो गए हैं। यह घटना 24 घंटे में अमेरिका में हुई तीसरी बड़ी घटना है। पहली घटना में न्यू ऑर्लिन्स में एक ट्रक ने 15 लोगों को रौंद दिया। इसके कुछ घंटों बाद लास वेगस में ट्रंप इंटरनेशनल होटल के बाहर टेस्ला के साइबरट्रक में ब्लास्ट हुआ। तीसरा मामला न्यूयॉर्क की नाइट क्लब में फायरिंग का है। 

नाइट क्लब में मची भगदड़
घटना के तुरंत बाद न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की कई यूनिट्स मौके पर पहुंच गईं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भारी संख्या में पुलिस और एम्बुलेंस नाइट क्लब के बाहर देखी गईं। इस नाइट क्लब को क्वीन्स के सबसे प्रसिद्ध और हाई-एनर्जी स्पॉट्स में से एक माना जाता है। घटना के समय क्लब में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिनमें से कई को मामूली चोटें आईं।  

न्यूयॉर्क पुलिस की जांच जारी
न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट (NYPD) ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने घटना से जुड़े साजिश या किसी अपराधी के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। वहीं, घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने एक 12 साल की बच्ची और उसकी मां को ढाल बनाकर इस हमले को अंजाम दिया। 

अमेरिका में बढ़ती घटनाओं से चिंता
यह घटना अमेरिका में बढ़ती हिंसक घटनाओं की ओर इशारा करती है। 24 घंटे के भीतर हुई तीन बड़ी घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन घटनाओं के कारण लोगों में डर का माहौल है। इन तीन आतंकियों में से एक का आतंकी संगठन ISIS से लिंक जुड़ रहा है। ऐसे में बाकी के दो हमलों के भी आतंकी हमले से जुड़े होने का शक गहरा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments