NRI SANJH JALANDHAR (6 NOVEMBER)
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत हो गई है. अमेरिकी मीडिया हाउस फॉक्स न्यूज ने ऐलान किया है कि इस चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप जीत गये हैं. ट्रंप की जीत के साथ ही अब देखना दिलचस्प होगा कि अमेरिका के लोग रिपब्लिकंस की इस जीत को किस तरह से लेते हैं।
बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान दोनों प्रतिद्वंद्वियों का पूरा फोकस 7 स्विंग स्टेट्स पर था, जिनमें से सभी में ट्रंप आगे चल रहे हैं।
इनमें से दो में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत भी हासिल कर ली है. बता दें कि दुनिया की सबसे जटिल इस चुनावी प्रक्रिया में राष्ट्रपति बनने के लिए बहुमत का आंकड़ा 270 है। क्योंकि यहां पर कुल 538 इलेक्टोरल कॉलेज हैं और जीत के लिए 270 या उससे ज्यादा की जरूरत होती है। अगला राष्ट्रपति इलेक्टोरल कॉलेज के जरिए ही चुना जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है। उन्होंने कहा, ‘मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई. जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं। मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नवीनीकृत करने की आशा करता हूं। आइए हम सब मिलकर अपने लोगो की बेहतरी के लिए काम करें और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा दें।


