Monday, August 3, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सजसबीर सिंह गढ़ी को BSP ने दिखाया बाहर का रास्ता, नोटिस जारी

जसबीर सिंह गढ़ी को BSP ने दिखाया बाहर का रास्ता, नोटिस जारी

NRI SANJH JALANDHAR (6 NOVEMBER)

पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपने पंजाब पार्टी प्रमुख जसबीर सिंह गढ़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। BSP हाईकमान ने इस संबंध में पत्र जारी कर बताया कि बहुजन समाज पार्टी, पंजाब प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी को अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से निकाल दिया गया है। उनकी जगह पर अवतार सिंह करीमपुरी को पंजाब प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष बनाया गया है, जो पहले पार्टी के विधायक और संसद सदस्य भी रह चुके हैं।

गढ़ी 2019 से अध्यक्ष पद पर थे

जसबीर सिंह गढ़ी 2019 से BSP के प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। उनके नेतृत्व में वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव लड़े गए थे, जिसमें पार्टी ने शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन किया था। उनकी अध्यक्षता में BSP के महासचिव नछत्तर पाल सिंह नवांशहर से विजयी रहे। इसके अलावा, गढ़ी खुद फगवाड़ा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, जहां उन्हें 31232 वोट (24.41%) मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रहे थे।

करीमपुरी रह चुके हैं पार्टी अध्यक्ष

अवतार सिंह करीमपुरी पार्टी के पुराने नेताओं में से एक हैं। वह पहले 2014 से 2016 तक पार्टी अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं, इसके बाद उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया था। वह 2008 से 2014 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे और उत्तर प्रदेश से चुने गए थे। इसके अलावा, वह 1992 से 1997 तक विधायक भी रह चुके हैं।

जसबीर सिंह गढ़ी बहुजन समाज पार्टी के प्रमुख नेता और दलित समुदाय के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। वह पार्टी में अनुसूचित जातियों, जनजातियों और अन्य पिछड़ी जातियों के अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाते रहे हैं। वह विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर BSP के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करते रहे हैं और दलित समुदाय के अधिकारों और हितों के लिए राजनीतिक और सामाजिक मंचों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments