NRI SANJH JALANDHAR ( 8 JANUARY)
शेख हसीना पांचवीं बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने बांग्लादेश के आम चुनावों में दो-तिहाई सीट पर जीत दर्ज की है। हसीना की पार्टी ने 300 सदस्यीय संसद में अबतक 224 सीटों पर जीत दर्ज की है। रविवार को हुए मतदान के बाद मतगणना अभी जारी है। इस बार हुए आम चुनाव का विपक्षी पार्टियों ने बायकॉट कर दिया था. बता दें कि शेख हसीना ने गोपालगंज-3 संसदीय सीट पर फिर से शानदार जीत दर्ज की है। उन्हें करीब ढाई लाख वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और बांग्लादेश सुप्रीम पार्टी के एम निजाम उद्दीन लश्कर को महज 469 वोट ही मिले।
उन्होंने गोपालगंज-3 संसदीय सीट पर एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की है. इसके साथ ही उनकी अवामी लीग पार्टी ने संसदीय चुनावों में 300 में से 200 सीटें जीत ली हैं जबकि बाकी सीटों पर अभी मतगणना जारी है। हसीना (76) को गोपालगंज-3 सीट से 249,965 वोट मिले जबकि इस सीट पर उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बांग्लादेश सुप्रीम पार्टी के एम निजाम उद्दीन लश्कर को सिर्फ 469 वोट ही मिले. गोपालगंज के डिप्टी कमिश्नर और रिटर्निंग ऑफिसर काजी महबुबल आलम ने चुनावी नतीजों का ऐलान किया. शेख हसीना ने 1986 के बाद से आठवीं बार गोपालगंज-3 सीट से जीत दर्ज की है।
शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने 12वें संसदीय चुनाव में जीत हासिल की है, जो 1991 में लोकतंत्र की बहाली के बाद दूसरा सबसे कम मतदान है। उनकी पार्टी द्वारा संसद की आधी से अधिक सीटें जीतने के बाद बांग्लादेश की प्रधान मंत्री ने दुनिया की सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली महिला प्रमुख के रूप में अपना खिताब बरकरार रखा है।


