NRI SANJH JALANDHAR (8 JANUARY)
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। सलमान के फार्म हाउस में 2 लोगों ने जबरदस्ती घुसने की कोशिश की है। जिसके बाद दोनों को सुरक्षा कर्मियों ने रोका और पुलिस के हवाले किया। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त सलमान फार्म हाउस में मौजूद नहीं थे। वहीं पूछताछ में दोनों ही शख्स खुद को सलमान खान का फैन बता रहे थे।
फर्जी आईडी कार्ड भी मिले
सलमान के फार्म हाउस से पकड़े युवकों से फर्जी ID कार्ड भी मिले हैं। हालांकि, पुलिस अभी भी दोनों से पूछताछ कर रही है। दोनों की पहचान अजेश कुमार गिल और गुरुसेवक सिंह के रूप में हुई है। वहीं पूछताछ में इनके पास पंजाब और राजस्थान से होने की जानकारी सामने आई है।

लॉरेंस बिश्नोई से मिल।चुकी है जान से मारने की धमकी
सलमान खान को पिछले साल कई बार जान से मारने की धमकी मिली थी। वहीं गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने भी खुलेआम एक्टर को धमकी भरा ईमेल भेजा था। जिसके कारण सलमान खान को Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। Y+ सिक्योरिटी में सलमान खान के साथ हरदम 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ साथ रहते हैं।
पिछले साल भी सलमान खान को कई बार धमकी मिल चुकी है । पहले जून 2023 में सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को अज्ञात शख्स की ओर से धमकी भरा लेटर मिला था और फिर उसके बाद में ई-मेल भी आया।


