Sunday, April 19, 2026

Google search engine
HomeएंटरटेनमेंटLove Aaj Kal 2 फेम Aarushi Sharma रचाई शादी, कहा – मां...

Love Aaj Kal 2 फेम Aarushi Sharma रचाई शादी, कहा – मां के कारण की जल्दी शादी

NRI SANJH Jalandhar (24 April)

लव आज कल 2 फेम एक्ट्रेस आरुषि शर्मा (Aarushi Sharma) अपने बॉयफ्रेंड वैभव विशांत (Vaibhav Vishant) के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। 18 अप्रैल को इस कपल ने हिमाचल के चैल में सात फेरे लिए हैं। अपनी शादी की फोटो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस शादी में सिर्फ कुछ खास दोस्त और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए थे। आरुषि ने अपनी शादी में पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

इस शदी के बाद एक्ट्रेस ने एक खुलासा भी किया है। इंटरव्यू में आरुषि शर्मा (Aarushi Sharma) ने बताया कि उनकी मां की वजह से उन्होंने जल्दी शादी की है। आरुषि ने कहा- अगर हमारे पेरेंट्स ने हमे पुश नहीं किया होता है, तो ये शादी पॉसिबल नहीं थी। मेरी मां ने मुझसे कहा- मुझे नहीं पता तुम 18 अप्रैल को शादी कर रही हो।

आरुषि शर्मा (Aarushi Sharma) और वैभव विशांत (Vaibhav Vishant) ने शादी से एक महीने पहले ही इस तारीख पर सात फेरे लेने का फैसला लिया था। आरुषि ने आगे कहा- हमने आउटफिट, ज्वैलरी और वैन्यू से लेकर सब कुछ एक महीन में तैयार किया था। यह भावनाओं का बवंडर था, लेकिन अब हम एक साथ एक नई जर्नी शुरू करने की इस भावना को असोर्ब करना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments