NRI SANJH Jalandhar (24 April)
बसपा ने पूर्वांचल की 13 में से 11 सीटों पर नए और युवा चेहरों को टिकट दिया है। इतना ही नहीं टिकट वितरण में पार्टी ने सीटों के जातिगत समीकरण का पूरा ख्याल रखा है। मसलन, राजपूत बहुल सीट जौनपुर में बसपा ने बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा ने यहां से कृपाशंकर सिंह को टिकट दिया है।
इससे राजपूत मतदाताओं में बिखराव का खतरा है। वहीं आजमगढ़ सीट पर पार्टी ने भीम राजभर को उतारा है। इस सीट पर राजभर मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। इसे ध्यान में रखकर ही भाजपा ने प्रदेश में सुभासपा से गठजोड़ किया है। अब भीम राजभर के मैदान में आने से राजभर मतों में बंटवारा तय माना जा रहा है।
बहुजन समाज पार्टी ने पूर्वांचल की 11 सीटों पर नए चेहरे उतारे हैं। पार्टी फर्स्ट टाइमर पर दांव लगाने में सबसे आगे है। भाजपा ने पूर्वांचल की हॉट सीटों में शामिल गाजीपुर संसदीय सीट से सपा के अफजाल अंसारी के खिलाफ शिक्षक पारसनाथ राय पर दांव लगाया है।
पूर्वांचल में लगभग 20 ऐसे चेहरें हैं जो पहली दफा लोकसभा चुनाव में अलग-अलग पार्टियों के सिंबल पर चुनाव मैदान में होंगे। नए चेहरों या यूं कहें कि फर्स्ट टाइमर को मौका देने में बहुजन समाज पार्टी सबसे आगे है। बसपा ने पूर्वांचल की 13 में से 11 सीटों पर नए चेहरों पर अपना भरोसा जताया है।
वहीं सत्तारुढ़ भाजपा ने 13 में से चार सीटों पर ऐसे लोगों को टिकट दिया है, जो पहली दफा लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। वहीं सपा ने तीन नए चेहरों को अलग-अलग सीटों से मैदान में उतारा है। भाजपा ने पूर्वांचल की हॉट सीटों में शामिल गाजीपुर संसदीय सीट से सपा के अफजाल अंसारी के खिलाफ शिक्षक पारसनाथ राय पर दांव लगाया है।
वहीं राजपूत बहुल जौनपुर सीट पर पार्टी ने महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और महाराष्ट्र सरकार में गृह राज्यमंत्री रहे कृपाशंकर सिंह को टिकट दिया है। कृपाशंकर पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। वहीं भदोही सीट से भाजपा ने डॉ. विनोद बिंद को अपना उम्मीदवार बनाया है।


