Saturday, October 31, 2026

Google search engine
Homeपंजाबदिल्ली के मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में लगी आग, 4 की मौत

दिल्ली के मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में लगी आग, 4 की मौत

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार रात उस समय चीख-पुकार मच गई, जब यहां एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग लग गई. इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत होने की सूचना है और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं. घायलों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग की सूचना पर दमकल की बीस गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस के मुताबिक छह लोगों को बेहोशी की हालत में निकाला गया है. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।दमकल अधिकारियों के मुताबिक, रात 9:30 बजे आग की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल टीम ने तेजी दिखाते हुए आग को बेसमेंट में ही काबू कर लिया,

लेकिन उसका धुंआ ऊपर चार मंजिल तक भर गया था. जिस कारण राहत एवं बचाव में दिक्कत हुई. तीसरी और चौथी मंजिल पर मौजूद लोगों को बचाकर निकाला गया. बेहोशी की हालत में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चार लोगों की मौत हो चुकी है।डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि अभी आग लगने का कोई कारण नहीं पता चल सका है.

फैक्ट्री मालिक को मौके पर बुलाया गया है. ठेकेदार और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है. अभी यह पता नहीं चल् सका है कि घटना के वक्त फैक्ट्री में कितने मजदूर थे.उन्होंने बताया कि आग बेसमेंट से ऊपर मंजिल तक फैली, और धुंआ भरने से ज्यादा लोग बेहोश हो गए. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. फिलहाल आग को काबू कर लिया गया है।

. इसके बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है कि कहीं कोई अंदर फंसा तो नहीं है. उधर जूता फैक्ट्री में आग की खबर से आधी रात तक हड़कंप मचा रहा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments