न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में आकिब नबी की एंट्री हुई है. BCCI ने एक बार फिर टीम इंडिया में बदलाव किया है. पहले जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी को तीसरे और चौथे मैच के लिए ODI स्क्वाड में जगह दी गई थी. अब नबी को पहले तीन वनडे मैचों के लिए भी टीम में शामिल किया गया है।
उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया है. प्रसिद्ध चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए है।आकिब नबी ने पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में खेलकर अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. पहले मैच में उन्होंने 84 रन लुटा दिए थे, फिर भी टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स ने उनमें भरोसा दिखाया है. बताते चलें कि शुभमन गिल और नीतीश कुमार रेड्डी आखिरी दो वनडे मैचों में नहीं खेलेंगे।
टेस्ट सीरीज की तैयारी को ध्यान में रखते हुए गिल और नीतीश 13 नवंबर और 15 नवंबर का ODI मैच नहीं खेलेंगे।शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, आकिब नबी।


