चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से अपील की है कि वो दिवाली के पीक सीजन में रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाले प्रदर्शन को टाल दें. CTI ने शुक्रवार को राहुल गांध से अपील कर कहा कि वो नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान चलाते हैं तो राजनीति के बाजार में व्यापारियों की मोहब्बत की दुकानें बंद न करें।
CTI ने कहा कि आप हमेशा बोलते हैं कि ‘मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान चलाता हूं’, हमारी दुकानें भी ग्राहकों के साथ आपसी विश्वास, प्यार और मोहब्बत के आधार पर ही चलती हैं इसलिए हम आपसे निवेदन करते हैं कि भारत के सबसे बड़े त्यौहार दिवाली के पीक सीजन में हमारी मोहब्बत की दुकानें और व्यापार रैली की भेंट ना चढ़ जाए।CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा, “ये पोस्टर राहुल गांधी जी के लिए आईना है,
आप भारत जोड़ो यात्रा में मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करते हैं, लेकिन दिल्ली में हमारी 300 साल पुरानी मोहब्बत की दुकानें रैली के कारण बंद करवा रहे हैं. चांदनी चौक की परांठे वाली दुकान, खारी बावली के मसाले, सदर की चूड़ी-बिंदी, चांदनी चौक का लहंगा, दरियागंज का एसी, चावड़ी बाजार की सेनिटरी, करोल बाग की मशहूर कुल्फी, ये सब मोहब्बत की दुकानें ही तो हैं. एक-एक दुकान पर 10-20 लोगों का परिवार चलता है.”


