Thursday, October 29, 2026

Google search engine
Homeपंजाबगोराया में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

गोराया में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

गोराया में एक बड़ा हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब नौ लोग घायल हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. गोरैया परमिंदर सिंह थिंद और सड़क सुरक्षा फोर्स के ए.एस.आई. जसविंदर सिंह ने बताया कि सुबह लुधियाना से जालंधर साइड जा रहे

मजदूरों से भरे थ्री-व्हीलर की खड़े कंटेनर से गोरैया नेशनल हाईवे पर जोरदार टक्कर हो गई। इसमें अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और कई गंभीर रूप से घायल हैं, जो अस्पताल में इलाज के अधीन हैं। उन्होंने बताया कि ऑटो में लगभग 10 से 12 मजदूर काम के लिए लुधियाना से जालंधर जा रहे थे।

हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शव सिविल अस्पताल फिल्लौर के मोर्चरी में रखे गए हैं। इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments