Wednesday, September 2, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोनू सूद नेपाल बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के आए आगे

सोनू सूद नेपाल बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के आए आगे

नेपाल में आई भयानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ की वजह से सैकड़ों लोगों की जान चली गई है, जबकि तेज़ बहाव वाले पानी में सैकड़ों घर बह गए हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस प्राकृतिक आपदा के बाद कई भारतीय नागरिक भी लापता हैं।इस बीच, नेपाल में कुछ अन्य खतरों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। चोचेन नदी के इलाके में ढांचागत नुकसान और आस-पास बर्फ गिरने के खतरे के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है।

मुश्किल की इस घड़ी में भारत सरकार नेपाल के संपर्क में है। वहीं, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।मानवीय कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले सोनू सूद राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे और बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। बातचीत के दौरान सोनू सूद ने कहा कि वह बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलने और उन्हें ज़रूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराने नेपाल आए हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी टीम भारत से भोजन, कंबल और अन्य ज़रूरी सामान लेकर पहुंची है। टीम प्रभावित लोगों की वास्तविक ज़रूरतों के बारे में जानकारी जुटा रही है ताकि आने वाले दिनों में भी उन्हें ज़रूरी मदद दी जा सके। सोनू सूद ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय हर किसी को अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राहत सामग्री की आपूर्ति केवल इसी महीने तक सीमित नहीं रहेगी,

बल्कि आने वाले महीनों में भी मदद जारी रखने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा, अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी नेपाल में आई आपदा पर चिंता व्यक्त की है। 30 अगस्त को सद्गुरु द्वारा आयोजित ‘इन सॉलिडैरिटी विद नेपाल’ कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने लोगों से एकजुट होने और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए कदम उठाने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments