दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टीयानो रोनाल्डो पर 30 दिन का बैन और 285 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है. पुर्तगाल फुटबॉल एसोसिएशन ने सोमवार को यह जानकारी दी. दरअसल पुर्तगाल की नेशनल फुटबॉल टीम का एक कैम्प लगा था, जहां टीम में अपने रोल को लेकर रोनाल्डो टीम के कोच जॉर्ज जीसस से जा भिड़े थे।
पुर्तगाली फेडरेशन की अनुशासनात्मक यूनिट ने 41 वर्षीय रोनाल्डो पर लगे आरोपों को पूरी तरह से सही ठहराया. इसलिए उनपर 30 दिन का प्रतिबंध और 285 डॉलर का जुर्माना लगाया गया. मगर रोनाल्डो की तरफ की कहानी भी बेहद दिलचस्प है, क्योंकि वह कोच जीसस पर 2 बार वादा तोड़ने का आरोप लगा चुके है।
नेशंस लीग में डेनमार्क के खिलाफ मैच से पहले क्रिस्टीयानो रोनाल्डो पुर्तगाल टीम का कैम्प छोड़कर चले गए थे. रोनाल्डो ने आरोप लगाए कि नॉर्वे के खिलाफ उन्हें सब्स्टीट्यूट के तौर पर नहीं उतारा गया और 2 बार उनके टीम में रोल को लेकर कोच अपना वादा तोड़ चुके थे।
मामला वहां और अधिक गरमा गया, जब कोच जीसस ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि टीम में रोनाल्डो की वापसी के दरवाजे खुले है।
बताया गया कि रोनाल्डो ने अनुशासनात्मक नियमों की धारा 160(1) का उल्लंघन किया था. स्टेटमेंट में यह खुलासा नहीं किया गया है कि किन मैचों और किस अवधि के लिए रोनाल्डो 30 दिन तक सस्पेंड रहेंगे या उनका सस्पेंशन पहले ही पूरा हो चुका है.
रोनाल्डो इस सजा के खिलाफ अपील कर सकते हैं, लेकिन वह पहले ही इस संबंध में माफी मांग चुके हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से सजा मिलने की उम्मीद थी. उन्होंने 30 दिन के सस्पेंशन और जुर्माने पर कोई व्यक्तिगत प्रतिक्रिया नहीं दी है।
. नेशंस लीग की बात करें तो रोनाल्डो वेल्स के खिलाफ ओपनिंग मुकाबले में खेले थे, लेकिन उसके बाद 27 सितंबर को नॉर्वे के खिलाफ उन्हें सब्स्टीट्यूट के रूप में भी इस्तेमाल नहीं किया गया था।


