Wednesday, September 2, 2026

Google search engine
Homeपंजाबगलती से भी विपक्षी दलों को वोट दे दी तो यह जन...

गलती से भी विपक्षी दलों को वोट दे दी तो यह जन कल्याणकारी योजनाएं बंद करवा देंगे: सीएम मान

खरड़ में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विपक्षी दलों पर तीखे हमले करते हुए कांग्रेस और अकाली दल पर पंजाब को स्यूंक (दीमक) की तरह अंदर से खोखला करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अकाली दल सूबे को लूटने के लिए एक बार फिर भाजपा से हाथ मिलाने के लिए तरस रहा है। मोहाली के खरड़ हलके में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि विपक्षी दल सत्ता हथियाने के लिए लड़ रही है,

जबकि उनकी सरकार लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, सड़कें, बिजली और पानी मुहैया कराने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा, “गलती से भी विपक्षी दलों को दी गई वोट सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं को बंद करवा देगी।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया कि विपक्षी पार्टियों ने पंजाब और उसके लोगों के खिलाफ बहुत पाप किए हैं और लोग इस बार उनका राजनीतिक अस्तित्व मिटा देंगे।

यहां लोक मिलनी के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “परंपरागत पार्टियां मुझसे ईर्ष्या करती हैं क्योंकि मैं एक सामान्य परिवार से हूं और लोगों की भलाई के लिए अथक मेहनत कर रहा हूं। ये नेता हमेशा मानते थे कि राज्य पर राज करना उनका ईश्वरीय अधिकार है, जिस कारण वे यह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे कि एक आम आदमी सूबे को सुचारू रूप से चला रहा है।

उन्होंने लंबे समय तक लोगों को मूर्ख बनाया, पर अब लोग उनके भ्रामक प्रचार में नहीं आ रहे।”अकाली नेतृत्व पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “जिस अकाली नेतृत्व ने सूबे भर में बेअदबी करवाई, दोषियों से जुड़े सबूतों को खत्म किया, निर्दोषों पर गोलीबारी के आदेश दिए और कई अन्य पाप किए, वह आज सूबे में फिर से सत्ता में आने के लिए तड़प रहा है।”उन्होंने कहा कि इस मकसद के लिए अकाली नेतृत्व सूबे को लूटने के लिए भाजपा से हाथ मिलाने के लिए तरस रहा है, पर पंजाब के समझदार लोग उन्हें एक बार फिर नकार देंगे।

“सूबे के समझदार लोग उन्हें फिर से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। पंजाबी अकालियों और भाजपा को उनके पंजाब और उसके लोगों के खिलाफ किए गए पापों के कारण राजनीतिक गुमनामी में भेज देंगे।”मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सूबे में बार-बार मिली हार से बौखलाकर अकाली अब लोगों को गुमराह करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रहे हैं।

“वे श्री हजूर साहिब में सुखबीर पर हुए हमले से सहानुभूति बटोरकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश भी कर रहे हैं। वे असल में पंजाब और इसके लोगों के खिलाफ किए गए अपने पापों की सजा भुगत रहे हैं और लोग उन्हें कभी माफ नहीं कर सकते।”विपक्षी नेताओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “कुछ नेता राहुल के कोटे से हैं, कुछ मोदी के और कुछ अमित शाह के कोटे से हैं, जबकि मैं आम आदमी के कोटे से हूं।

“मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सरकार ने कई लोक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिस कारण पंजाब के लोग उनकी सरकार को प्यार करते हैं। “हमारी सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिस कारण सूबे के लोग मुझे प्यार करते हैं। मैं लोगों को सचेत करता हूं कि अगर कोई दूसरी पार्टी सत्ता में आती है तो वह मेरी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को बंद कर देगी।

“मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के समझदार लोगों ने उन नेताओं को पहले ही नकार दिया है जो अपने सत्ता के सालों के दौरान शानदार महलों में रहे और कभी आम जनता की परवाह नहीं की। “जो दावा करते थे कि वे 25 साल सूबे पर राज करेंगे, लोगों ने उन्हें राजनीतिक गुमनामी में भेज दिया है। एक कमेटी बनाने के लिए पांच सदस्य भी नहीं ढूंढ पा रहे। सूबे के बहादुर लोगों ने ऐसे भ्रष्ट और घमंडी नेताओं को उनके बुरे कारनामों के लिए करारा सबक सिखाया है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments