Thursday, October 22, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने और चांदी की कीमतों में गिरावट....

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट….

रुपये में मजबूती, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये टूटकर 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया।

वहीं, मंगलवार को पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,50,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, लगातार दो सत्र तक स्थिर रहने के बाद चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. चांदी 1,600 रुपये फिसलकर 2,13,400 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. सोमवार को इसका भाव 2,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।

22 अक्तूबर 2026 को भारत में 24-कैरेट सोने की कीमत 14,607 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं, 22-कैरेट सोने की कीमत 13,389 रुपये प्रति ग्राम, जबकि 18-कैरेट सोने की कीमत 10,955 रुपये प्रति ग्राम है. चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतें क्रमशः 14,607 और 13,389 रुपये प्रति ग्राम है।

. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 14,622 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट का सोना 13,404 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया. वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 14,612 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 13,394 रुपये प्रति ग्राम रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments