Thursday, October 22, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसभारत और न्यूजीलैंड का पहला टी-20 मैच आज

भारत और न्यूजीलैंड का पहला टी-20 मैच आज

22 अक्तूबर, यानी आज भारत और न्यूजीलैंड का पहला टी20 मैच खेला जाएगा. यह मैच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ सीरीज 2-2 से ड्रॉ खेलकर आ रही है और अब उसके सामने दुनिया की नंबर-4 टी20 टीम होगी।भारतीय टीम साल 2019 से लगातार न्यूजीलैंड को उसी की धरती पर टी20 सीरीज में हराती रही है

मगर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया में कई खामियां उजागर हुई हैं. पिछले 3-4 महीनों में भारत का टी20 रिकॉर्ड भी कमजोर हुआ है, ऐसे में कीवी टीम की चुनौती आसान नहीं होगी।भारत और न्यूजीलैंड की टी20 सीरीज के मैच डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में लाइव प्रसारित किए जाएंगे।

इसके अलावा भी आप सोनी लिव पर फ्री में मुकाबला लाइव देख सकते हैं. दरअसल जियो, एयरटेल और अन्य सिम के कई रिचार्ज प्लान के साथ सोनी लिव का सब्स्क्रिप्शन फ्री आता है. चेक कर लीजिए कि आपके रिचार्ज प्लान के साथ सब्स्क्रिप्शन फ्री है या नहीं. ऐसे में आपको सब्स्क्रिप्शन के लिए अतिरिक्त पैसा देने की जरूरत नहीं होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments