Friday, August 28, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलमेटा ने बच्चों और टीनेजर्स पर इंस्टाग्राम और फेसबुक के बुरे प्रभावों...

मेटा ने बच्चों और टीनेजर्स पर इंस्टाग्राम और फेसबुक के बुरे प्रभावों से जुड़े मुकदमों को खत्म करने के लिए अमरीकी राज्यों के साथ 10 सालों में $17 बिलियन चुकाने का समझौता किया

मेटा ने बच्चों और टीनेजर्स पर इंस्टाग्राम और फेसबुक के बुरे प्रभावों से जुड़े मुकदमों को खत्म करने के लिए अमरीकी राज्यों के साथ 10 सालों में $17 बिलियन (लगभग ₹1.4 लाख करोड़) चुकाने का ऐतिहासिक समझौता किया है.कैलिफ़ोर्निया के ओकलैंड में चल रहे इस फेडरल केस में राज्यों का मुख्य आरोप था कि मेटा ने जानबूझकर अपने ऐप्स को इस तरह से बनाया ताकि बच्चों को इनकी लत लग जाए,

उनके प्राइवेसी डेटा का गलत इस्तेमाल किया और इसके नुकसानों को दुनिया से छिपाया.तकनीक नीति और कानून के नजरिए से यह सिर्फ एक वित्तीय समझौता नहीं है, बल्कि यह सोशल मीडिया के काम करने के तरीके और उसके डिजाइन को बदलने वाला एक बड़ा मोड़ है।10 वर्षों में $17 बिलियन की राशि सुनने में बहुत बड़ी लगती है,

लेकिन यह मेटा की इसी अवधि की अनुमानित कमाई का मात्र 1% है. कंपनी ने अपने निवेशकों को आश्वस्त किया है कि इससे उसके दीर्घकालिक वित्तीय स्वास्थ्य पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा. इसलिए, असली असर पैसे का नहीं बल्कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के डिजाइन में होने वाले बदलावों का है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments